त्योहार, उत्सव और छुट्टियों की सूची २०१४
मंगलवार, १४ जनवरी २०१४
मकर संक्रांति / उत्तरायण
सूर्य का मकर राशि में प्रवेश। दान-पुण्य और पतंगबाजी का पर्व।
सोमवार, ३ फरवरी २०१४
गणेश जयंती (माघ चतुर्थी)
माघ शुक्ल चतुर्थी को भगवान श्री गणेश जी का जन्म दिवस।
मंगलवार, ४ फरवरी २०१४
वसन्त पंचमी / सरस्वती पूजा
माघ शुक्ल पंचमी को वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा मनाई जाती है।
गुरुवार, २७ फरवरी २०१४
महाशिवरात्रि
भगवान शिव की उपासना का महान पर्व महाशिवरात्रि।
रविवार, १६ मार्च २०१४
होली (होलिका दहन)
फाल्गुन पूर्णिमा को रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है।
सोमवार, १७ मार्च २०१४
धुलिवंदन / धुलंडी
होलिका दहन के अगले दिन धुलिवंदन (रंगों की होली) मनाया जाता है।
मंगलवार, १८ मार्च २०१४
संत तुकाराम बीज
संत तुकाराम महाराज का वैकुंठ गमन दिवस।
सोमवार, ३१ मार्च २०१४
गुड़ी पड़वा
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मराठी नव वर्ष गुड़ी पड़वा मनाया जाता है।
मंगलवार, १ अप्रैल २०१४
चेटी चंड
सिंधी समुदाय का नव वर्ष चेटी चंड।
मंगलवार, ८ अप्रैल २०१४
राम नवमी
भगवान श्री राम का जन्मोत्सव राम नवमी।
सोमवार, १४ अप्रैल २०१४
मेष संक्रांति (वैशाखी / पोहेला बोइशाख / विशु)
सूर्य का मेष राशि में प्रवेश। भारत के विभिन्न राज्यों में सौर नव वर्ष का प्रारंभ।
मंगलवार, १५ अप्रैल २०१४
हनुमान जयंती
चैत्र पूर्णिमा को श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है।